*मेहसी (पू.च.)* : स्टेशन रोड स्थित जय माता दी गल्ला भंडार से चोरी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया दुकान के मालिक विकास कुमार ने थाना में आवेदन देकर अपनी दुकान में काम करने वाले मजदूरों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई थी जिसमें इसने अपने दुकान के सेल्समैन पर दुकान का सामान चोरी कर अन्य लोगों को बेंचने का आरोप लगाया था दुकानदार के अनुसार विगत करीब 6 महीने से दुकान में हो रही बिक्री से ज्यादा सामान की कमी लगातार होता देख उसने मजदूरों पर नजर रखना शुरू किया 20 अक्टूबर को इसी दौरान उसकी दुकान का कुछ सामान उनके हीं सेल्समैन ने बगल के दुकानदार को दिया जिसके बाद उसका शक पुख्ता हुआ तथा उसने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने अमन कुमार, विकास कुमार ,संतोष कुमार तथा अवध कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.