आतानगर पंचायत के उप मुखिया पर अविश्वास प्रस्ताव
रिपोर्ट-अज़हर करीम:
इसुआपुर (सारण) : आतानगर पंचायत के उप मुखिया अशोक कुमार साह पर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है ।13 वार्ड के 12 सदस्यों वाले इस पंचायत के 7 सदस्यों ने मुखिया को हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन दिया है ।जिसमें आरोप लगाया गया है कि विगत दो बर्षों से उप मुखिया किसी भी आम सभा या कार्यकारिणी की बैठक में भाग नहीं लेते हैं ।बल्कि जनता को दिगभ्रमित कर अाम सभा में आने से रोकते हैं ।वहीं अपने निजी स्वार्थ के लिए दुष्प्रचार कर पंचायत के विकास कार्य को बाधित करते हैं ।पंचायत की गोपनीयता को भंग करने तथा जातीय उन्माद फैलाने का भी आरोप उप मुखिया पर लगाया गया है ।पंचायत के वार्ड संख्या 2 ,5 ,9 ,10 ,11 ,12 तथा 13 के वार्ड सदस्यों ने मुखिया से कार्यकारिणी की बैठक शीघ्र बुलाने तथा उप मुखिया को विश्वास मत हासिल करने का अनुरोध किया है ।मालूम हो कि वार्ड संख्या 1 की वार्ड सदस्या आशा देवी की मृत्यु शपथ लेने के पूर्व ही हो गई थी ।जिससे अब 12 सदस्यों के बीच ही उप मुखिया को विश्वास मत का सामना करना होगा ।




Recent Comments