*मोतिहारी* : पीपराकोठी एनएच पर अलग – अलग दो दुर्घटनाओं में मेहसी थाना के जमादार सहित दो लोग घायल हो गए फिलहाल दोनो का ईलाज स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया जानकारी के मुताबिक स्वागत पेट्रॉल पम्प के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मेहसी के जमादार विनायक सिंह घायल हो गए वह मोतिहारी जा रहे थे वही चांदसरैया ओवरब्रिज बड़ा बाजार के समीप एनएच पार कर रहे मझरिया निवासी व्यास सहनी को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी नतीजतन उनकी गोद का बच्चा रोड़ पर गिर कर जख्मी हो गया.