
मशरक में तीसरी बार रामाधार सिंह बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष
✍️हरि किशोर सिंह/मशरक(सारण)मशरक प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। तीसरी बार रामाधार सिंह जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी गंगा महतो व चुनाव पर्वेक्षक बाल्मीकि पाठक की उपस्थिति में पार्टी के क्रियाशील सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें क्रियाशील सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया। चुनाव में उपस्थित नेतागण पश्चिमी पंचायत के अध्यक्ष अखिलेश स्वर्णकार, बीडीसी कुमारी सविता सिंह, पश्चिमी के अखिलेश कुमार स्वर्णकार, उमा प्रसाद, मीडिया प्रभारी दिलीप कुशवाहा, रामेश्वर महतो, मुन्ना सिंह समेत सैकड़ों की संख्या जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे । प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह ने निर्वाचित होने के बाद कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकायसो कार्यों से बिहार की जनता संतुष्ट है। पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सभी लोग एकजुट होकर नीतीश सरकार के उपलब्धि को गांव में घुम घुम कर जनता कै बीच प्रचार प्रसार करें।




Recent Comments