
• गांव-गांव में कैंप का आयोजन कर स्वास्थ्य विभाग चला रहा अभियान
• रिविलगंज के टेकनिवास में लगाया गया कैंप
• काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा
छपरा/19 नवंबर। जिले में परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्तर पर विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को रिविलगंज प्रखंड के टेकनिवास एचएससी पर परिवार नियोजन कैंप लगाया गया। केयर इंडिया के सहयोग से परिवार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कैंप आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी तथा स्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश शर्मा, केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी, बीएम अखिलेश कुमार व एएनएम शामिल थी। परिवार नियोजन कैंप के दौरान इच्छुक 9 महिलाओं को बास्केट ऑफ चॉइस कंडोम, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली आदि का निशुल्क वितरण किया गया।
पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता:
केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी ने कहा कि सीमित परिवार बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के साथ खुशहाल परिवार की पहचान होती है। दो से अधिक बच्चे होने पर बच्चों की बेहतर परवरिश बाधित होती है। इसके लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधनों को बढ़ावा देना जरुरी है। परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता दिख रही है। पुरुषों को भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है । आप और हम सबको मिलकर जनसंख्या को स्थिर करना है। इसके लिए समय से परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग भी करना होगा। संसाधन सीमित होने पर हम अपने बच्चों की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं । आज के समय की माँग है कि बच्चे दो ही अच्छे जितने अधिक बच्चे होंगे समस्याएँ उतनी ही जटिल होंगी।
22 महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधनों को अपनाया:
कैंप में 22 महिलाओं के बीच परिवार नियोजन की अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें 16 महिलाओं को एमपीए प्रथम डोज तथा एक महिला को थर्ड डोज, चार को छाया गोली दिया गया। वहीं अस्थाई तथा स्थाई उपाय जैसे महिला एवं पुरुष नसबंदी,प्रसव उपरांत नसबंदी और अस्थायी उपाय जैसे कंडोम,कॉपर-टी,आईयूसीडी,अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन,गर्भ निरोधक गोली आदि के बारे में जानकारी दी गयी।




Recent Comments