
मूर्ति विसजर्न जुलूस में हंगामा के बाद रसीदपुर गांव में पुलिस कर रही हैं कैंप,डीएम व एसपी ने स्थल का किया निरीक्षण
ロ डीएम व एसपी ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाये रखने का किया अपील
तरैया(सारण) 14.02.2019:
थाना क्षेत्र के रसीदपुर गाँव में विगत बुधवार को सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज और ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हुए पथराव के बाद स्थिति का जायजा डीएम व एसपी ने गांव में जाकर लिया । साथ ही ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाये रखने का अपील भी किया।

गुरुवार को सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन और सारण एसपी हरिकिशोर राय ने रसीदपुर गाँव पहुँचे और स्थल का निरीक्षण किया।तथा सभी सम्प्रदाय के लोगो से किसी अफवाह पर ध्यान नही देने और शांति व्यस्था बहाल करने की अपील किया।मालूम हो की बुधवार को मूर्ति विसर्जन जुलूस में भगदड़ मच गया था।जिससे पूरा क्षेत्र अशांत हो गया है।घटना के बाद रसीदपुर गाँव में पुलिस कैंप कर जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है।जो गाँव की चौकसी कर रहे है।




Recent Comments