दुःखद संयोग : एक हीं दिन निकली बहन की डोली और भाई की अर्थी

पानापुर(सारण) : गुरूवार को थानाक्षेत्र के रसौली में बहन की डोली के साथ निकली भाई की अर्थी ।ये ईश्वर की विडंबना ही है कि बुधवार को रात में बहन स्वीटी की शादी बसंतपुर थानाक्षेत्र के संदीप कुमार से हुई ।सुबह बहन की विदाई हुई तथा सड़क दुर्घटना में घायल भाई संदीप कुमार की मृत्यु की खबर आई ।जिससे पुरा परिवार तथा गाँव के लोग सदमें में आ गए।मिली जानकारी के अनुसार रसौली के दया सिंह की पुत्री स्वीटी की शादी बसंतपुर थानाक्षेत्र के बाँके सिंह के सुपुत्र संदीप कुमार से तय हुई थी।बहन की शादी में भाई संदीप कुमार घर आया था।मंगलवार को रात में किसी समान के लिए संदीप बगल के धनौती जा रहा था।इसी क्रम में उसकी बाईक असंतुलित हो गया और एक शिशम के पेड़ से टकरा गया ।जिसमें संदीप के सीर पर काफी चोट आई तथा वह बुरी तरह जख्मी हो गया ।जख्मी युवक को बेहतर ईलाज के लिए छपरा ले जाया गया था।जहां उसका ईलाज किसी निजी अस्पताल में हो रहा था ।बुधवार को तय समय पर बहन स्वीटी का बरात आया।लेकिन भाई के एक्सीडेंट से दुखी दोनों परिवार के लोगों ने बैण्ड बाजा नहीं बजने दिया।रात में स्वीटी के शादी की सभी रस्मे हुई।गुरूवार की सुबह बहन की विदाई हुई ।तो दुसरी तरफ भाई संदीप की लाश घर आई।मृत युवक अपने माता पिता की दुसरी संतान था।उससे छोटा एक भाई है जिसका नाम सुमन कुमार सिंह है।