
मूर्ति विसजर्न में हुए हंगामा को लेकर 64 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर
तरैया (सारण) : थाना क्षेत्र के रसीदपुर गाँव में मूर्ति विसजर्न जुलूस में हुए भगदड़ कांड में 64 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस बल पर हमला और पथराव तथा अनुज्ञप्ति में दिए गए रूट के उलंघन के आरोप में उक्त लोगो ओर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।

ज्ञातव्य हो कि बुधवार को मूर्ति विसजर्न जुलूस रसीदपुर गाँव से अनुज्ञप्ति वाले रूट को छोड़कर दूसरे रूट से होकर गुजर रही थी।जिसे प्रसाशन ने रोका और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठिया चटकाई जिसपर जुलूस उग्र हो गया।और पुलिस बल पर पथराव किया।जिसके आलोक में उक्त करवाई की गयी है।




Recent Comments