मढ़ौरा ।
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तालपुरैना पोखरा के पास से पुलिस ने बुधवार की देर संध्या एक 28 वर्षीय युवक को बुरी तरह से जख्मी स्थिति में पाया युवक के छाती में बाई तरफ सटा कर गोली मारी गयी थी । पुलिस गोली लगे युवक को रेफरल अस्ताल लेकर पहुंची जहा अस्पताल के चिकित्सक डा.चन्द्रदेव प्रसाद शेखर ने उसे मृत घोषित कर दिया । समाचार प्रेषण तक युवक की पहचान नही की जा सकी थी । पुलिस के अनुसार युवक जख्मी हालत में मिर्जापुर तालपुरैना स्थित स्कूल से दो सौ मीटर पोखर के करीब मिला था । यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जहां युवक को गोली मारी गयी है वहा अवैध शराब की बिक्री की जाती रही है । ऐसा प्रतित होता है कि युवक को शराब पीने के दौरान ही किसी विवाद में गोली मारी गयी है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
पहचान अभी हुई है ।मिर्जापुर बिंद टोली निवासी
35 वर्षीय अशोक महतों है।




Recent Comments