तरैया 07.06.2020

तरैया-पानापुर चेक पोस्ट पर वाहन जाँच में चोरी के पिकअप के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार चालक गलिमापुर गाँव निवासी दिनेश राय को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।जिसमें भलुआ शंकरडीह गांव निवासी प्रीतम राय व गलिमापुर गाँव निवासी दिनेश राय को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तरैया पानापुर चेक पोस्ट पर वाहन जाँच किया जा रहा था तभी पोखरेड़ा के तरफ से एक पिकअप आ रही थी जिसे संदेह के आधार पर पिकअप को रोका गया।चालक से गाड़ी का कागजात माँगने पर बताया कि घर पर है।और चालक गाड़ी को छोड़ कर भागने लगा।जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।चालक से पूछताछ करने पर बताया कि गाड़ी चोरी का है।जिसे भलुआ शंकरडीह गांव निवासी प्रीतम राय के द्वारा कही से लाया गया है।जो मेरे दरवाजे पर रहता है।जिसपर मैं अपने टेंट का समान ढ़ोता हूँ या भाड़ा पर चलता हूँ।व गाड़ी से जो कमाई होता है उसमे से मैं उनको हिस्सा देता हूँ।गिरफ्तार चालक ने बताया कि गाड़ी मेरे दरवाजे पर छह माह से लगा था।