110 महिलाओं को दिया गया गैस कनेक्शन
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव में गुरुवार को पंचायत के मुखिया के आवास पर
प्रधानमंत्री उज्ज्वल्ला योजना के तहत प्रभावती देवी, उर्मिला देवी, बीबी अमिरण, नसीमा खातून, अक सहाना खातून,
किरण देवी, तरसना देवी, नगमा खातून समेत 110 महिलाओं को गैस कनेक्शन के साथ गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर दिया गया। इस मौक़े पर ग्रामीण भारत गैस वितरक केंद्र तरवारा के संचालक विजेंद्र सिंह ने बताया कि
किसी को कोई भी परेशानी हो तो लोग हमसे संपर्क कर सकते हैं। गैस से संबंधित हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
———–




Recent Comments