मढ़ौरा। नगर क्षेत्र के धनुकी में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धेनुकी निवासी रामलगन महतों बताया गया है । मामले में स्थानीय थाना में पदस्थापित एसआई लालबाबू प्रसाद ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है कि धेनुकी में अवैध रूप से शराब बेचने की एक गुप्त सूचना मिली थी । छापामारी करने पर उक्त व्यक्ति के पास से देसी शराब बरामद हुआ।