मारपीट मामले में प्राथमिकी, 45 नामजद

परवेज अख्तर सिवान

बसंतपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के बनसोही डेरा में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, इसमें 45 लोगों को नामजद किया गया है। बनसोही डेरा के पंकज कुमार के बयान पर प्राथमिकी कांड सं. 197/19 दर्ज कराई गई है जिसमें आरोप लगाया है कि मंगलवार को मेरे भाई की बरात निकलने से पहले लगभग चार बजे गांव ही के मोगल मियां, हदीश मियां, सद्दाम मियां आए और बैंड बाजे के प्रोग्राम में अश्लील गाना बजाने की जबरदस्ती करने लगे। बाद में उक्त लोगों ने मुड़ा से पेट्रोल लेकर लौटने के क्रम में सर पर मार घायल कर दिया।