परवेज अख्तर/सीवान
मैरवा: यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी व होम्योपैथिक चिकित्सक परमहंस पांडे की हत्या अपराधियों ने यूपी-बिहार की सीमा से सटे मिश्रौली गांव के समीप की. चूंकि घटनास्थल से यूपी व बिहार दोनों ही राज्यों की सीमाएं प्रारंभ हो रही है. इसलिए मुकदमा दर्ज करने के लिए यूपी व बिहार पुलिस के बीच काफी माथापच्ची हुई. अंत में मृतक के बड़े लड़के ने अज्ञात बदमाशों पर बनकटा थाने में एफआईआर दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.




Recent Comments