मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर सिवान

पचरुखी (सिवान): थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में मंगलवार को बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो महिला घायल हो गई। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। हरदिया मिश्र टोला निवासी संतोष राम की पत्नी आरती देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार की सुबह बच्चों के विवाद के कारण गांव के ही इंदल यादव ने अपने बेटे एवं अन्य परिवार वालों के साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। इसमें मैं एवं मेरी ननद देवंती देवी घायल हो गई। आरती देवी ने दो महिलाओं समेत दीपक यादव ,गुड्डू यादव, चिंता देवी तथा कलावती देवी समेत छह को आरोपित किया है।