
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड कार्यालय परिसर में अवस्थित बिहार राज्य खाद्ध निगम के गोदाम से सरकार द्वारा गरीबों को दिया जाने वाला निवाला में गड़बड़ी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। रविवार को प्रखंड कार्यालय के सटे पीछे बाउंड्री के पास कालाबाजारी का 11 पैकेट चावल बरामद किया गया है। ग्रामीणों द्वारा एक युवक को मोटरसाइकिल पर 3 बोड़ी चावल लादे पकड़ थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस हिरासत में लिया गया युवक गोला रोड का बताया जा रहा है। हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों ने बताया कि उसका उस चावल से कोई लेना-देना नहीं है चावल प्रखंड कार्यालय के पास हैं। युवक वहां से दो किलोमीटर दूर मुन्नी मोड़ के पास हिरासत में लिया गया है। मामले की सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार ने मौके पर पहुंच मामले का जांच-पड़ताल किया और बताया कि उन्हें एसडीओ मढ़ौरा ने जांच-पड़ताल के लिए भेजा है जाच के दौरान बोड़ी में चावल हैं। जो हाथ सिलाई हैं। तब तक के लिए गोदाम को सिल कर दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा एक युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है बोड़े में बंद चावल को जप्त कर जिम्मेनामा पर जनवितरण प्रणाली दुकानदार मोहन ओझा को दे दिया गया। मामले में सूत्रों ने बताया कि गोदाम से अवैध चावल निकाल कर बेचा जा रहा था कि ग्रामीणों ने हो हंगामा करना शुरू कर दिया और एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। बोड़े में सील चावल पर बिहार राज्य खाद्ध निगम का टैग लगा हुआ है। मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।




Recent Comments