डोरीगंज(सारण)।
सदर प्रखण्ड के  मुसेपुर , कंशदियर  एवं गरखा प्रखण्ड के मौजमपुर दलित  बस्ती मे पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने महाजनसंपर्क अभियान चलाया ।
पूर्व विधायक ने सदर प्रखण्ड के  मुसेपुर , कंशदियर एवं गरखा प्रखण्ड के मौजमपुर दलित बस्ती मे घर घर जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया । उन्होंने लोगों को केन्द्र सरकार के छ: साल के कार्यकाल मे किए गए महत्वपूर्ण निर्णय जैसे 370 धारा को हटाना , राम मन्दिर निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करना , नागरिकता संशोधन अधिनियम सहित आम लोगों के लिए उज्जवला योजना , हर घर बिजली ,पानी की व्यवस्था करना , कोरोना काल मे मुफ्त राशन वितरण कराना , जन धन खातों मे पैसे भेजना शामिल है जिससे देश के सभी लोग इसका लाभ उठा रहे है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , महामंत्री मुन्ना साह , उपाध्यक्ष विपिन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।