अमनौर/सारण: प्रखण्ड में जल-जीवन-हरियाली एवं नशामुक्ति के समर्थन में तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बनी राज्यव्यापी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में अमनौर-दिघवारा मुख्य सड़क एस एच 104 जलालपुर गांव के पास पेटल्स ईटरनल टेक्नो स्कूल, जलालपुर एवं आर.एन. विद्यास्थली, अपहर के प्रबंध निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय के नेतृत्व में विधालय के बच्चों व शिक्षकों ने श्रृंखला निर्माण में भाग लिये।

अमनौर बाजार में ब्राइट शिक्षण समूह के सैकड़ों बच्चों व शिक्षकों ने भी राज्यव्यापी ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में भाग लेकर इस पल को यादगार बनाया. इस दौरान शिक्षण संस्थान के निदेशक जीतेन्द्र प्रासाद राय सहित सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं शामिल थे।