पानापुर(सारण)रविवार को थानाक्षेत्र के मड़वाॅ बसहियाॅ दुर्गा मंदीर खेल मैदान में M.B.C.C टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का शुभारम्भ हुआ।जिसका उद्घाटन मैच पचभिण्डा तथा मुरवाॅ के बीच खेला गया।टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पचभिण्डा की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 100रन बनाये।इससे पहले जदयू प्रदेश युवा महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया तथा दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ।मौके टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता मोनू बाबा,सतेन्द्र यादव,जयप्रकाश पाठक,अमित कुमार, राजू सिंह सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे ।




Recent Comments