पानापुर(सारण)पानापुर थाने के थानाध्यक्ष के पद पर रविवार को महम्मद जफरुद्दीन ने योगदान किया ।इससे पहले वे सोनपुर थाने में पदस्थापित थे।योगदान के पश्चात उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं शराब माफियाओं पर नकेल कसना मेरी पहली प्राथमिकता होगी ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अमन एवं शांति बहाली के लिए स्थानीय पुलिस  जनप्रतिनिधियों एवं आमलोगों के साथ समन्वय स्थापित करेगी।