छपरा।भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा नेपश्चिम बंगाल में 3 से बढ़कर 77 तक पहुँचने वाली भाजपा की जीत ममता बनर्जी की जीत से कहीं बड़ी जीत बताया है। राज्य में लम्बे अरसे के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी विपक्ष की भूमिका में होगी जो भाजपा है। इसके लिए प्रधानमंत्री, पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं एवं राज्य के समस्त मतदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। बंगाल में चुनाव परिणामों में ममता बनर्जी की हार और टीएमसी की जीत के साथ ही टीएमसी के संरक्षण में गुंडों द्वारा हिंसा का तांडव और खून से जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है। हैरानी की बात है कि ममता बनर्जी मूकदर्शक बनकर इन हिंसक घटनाओं की गवाह बन रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा कि ममता बनर्जी राजधर्म का ख्याल रखें। सरकार का अहंकार कई बार विनाश का कारण भी बनता है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला गैर लोकतांत्रिक और अत्यंत निंदनीय है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यालयों में आगजनी तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लूटमार अशोभनीय तथा लोकतंत्र का गला घोटने वाला है।