मांझी(सारण) मांझी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. रघुनाथ ओझा द्वारा विभागीय आदेश की अवहेलना करने व नियम का पालन नही करते हुए कनिष्ठ व्याख्याता को प्राचार्य पद का प्रभार देने की शिकायत किये जाने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निदेशक (शैक्षणिक) ने सारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई कर अविलंब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वरीय ब्याख्याता सत्य प्रकाश प्रसाद ने बोर्ड को शिकायत पत्र भेजकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के कर्मियों की सेवा शर्त से संबंधित बिहार गजट में 27 अगस्त 2019 को प्रकाशित मार्गदर्शिका के आलोक में मांझी इंटर कालेज के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. रघुनाथ ओझा द्वारा नियम का पालन नही करने की शिकायत की गई थी। तथा अपने छोटे भाई प्रो पृथ्वी नाथ ओझा को प्राचार्य पद का प्रभार दिए जाने की जानकारी दी गई थी। शिकायत के बाद निदेशक ने डीईओ को यह निर्देश जारी किया है।