
शिक्षक की पुण्यतिथि पर हुआ अखंड रामायण पाठ
मांझी (सारण):
प्रखंड के धनी छपरा निवासी व पूर्व शिक्षक नागेंद्र सिंह के दिवंगत पुत्र व शिक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के उपरान्त गायक दिवाकर सिंह महादेव यादव भागवत तिवारी तथा बैद्यनाथ शर्मा आदि ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट किया।




Recent Comments