मांझी(सारण)। छपरा सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा ने मांझी में जनवितरण प्रणाली में बरती जा रही अनियमितता को गम्भीरता से लेते हुए बड़ी कारवाई की है। कारवाई के तहत एक पैक्स अध्यक्ष समेत चार दुकानदारों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है। इनमें कौरुधौरु के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह तथा बृज किशोर सिंह के अलावा बलेसरा पंचायत के श्री भगवान सिंह तथा जयप्रकाश सिंह की जनवितरण प्रणाली की दुकानें भी शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए सीओ सह एमओ दिलीप कुमार ने बताया कि पिछले दिनों एसडीओ द्वारा कौरुधौरु पंचायत के दुकानदारों की अपने स्तर से जांच की गई थी जबकि बलेसरा पंचायत में उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर कारवाई की गई है। इस कारवाई के बाद सरकारी जन वितरण दुकानदारों में हड़कंप ब्याप्त है।