मांझी(सारण)। मांझी इंटर कॉलेज में प्राचार्य पद के छिड़े विवाद में 45 दिनों बाद भी ताला लगा हुआ है। सारण के डीपीओ द्वारा इस विवाद का अब तक समाधान नही किये जाने से लोगों में काफी नाराजगी है। इस बीच कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रघुनाथ ओझा ने आरोप लगाया है कि कॉलेज पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा जमा लिया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के संस्थापक स्व लक्ष्मण प्रसाद के परिवार से जुड़े एक सदस्य राजकिशोर गुप्ता द्वारा असामाजिक तत्वों के सहयोग से कॉलेज के गेट तथा कमरों के बाहर लगे उनके नेम प्लेट को उखाड़ कर बदला जा रहा है। तथा शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन इस पर कोई कारवाई नही कर रही है। उन्होंने कहा कि मांझी के छात्र व शिक्षकों के साथ साथ कॉलेज की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह मांझी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।