दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
जिला आईएमए द्वारा आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के शोक में विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए सदस्यों ने अपने तरफ से उनके आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि वे हमेशा हमलोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे । भगवान उनके आत्मा को शांति दे। इस देश ने एक अभिभावक एवं एक सपूत को खोया है जिसकी भरपाई सम्भव नही है। इस मौके पर IMA जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद तिवारी, IMA जिलासचिव डॉ अंजनी कुमार ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुऐ इसे देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया एवं उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अनेकों नामचीन चिकित्सक उपस्थित थे.