दाउदपुर (मांझी) थाना क्षेत्र के ताजपुर एकमा पथ स्थित सरयूपार-साधपुर मोड़ पर शुक्रवार के देर रात्रि सिंह खाद बीज फर्टिलाइजर के दुकान का खिड़की तोड़ चोरो ने हजारो मुल्य के रखे बीज की चोरी कर ली।घटना की जानकारी शनिवार की सुबह दुकानदार संचालक पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह ने दुकान खोलने के बाद हुई।दुकान के सभी बीज गायब था । जब खिड़की पर नजर पड़ी तो मालूम चला कि उजड़ी खिड़की देख चोरी का अंदेशा हुआ। इसकी सूचना दा पैक्स अध्यक्ष ने दाउदपुर थाना पुलिस को दिया ।शीतलपुर साधपुर गांव निवासी दुकानदार पैक्स दिलीप सिंह का कहना है कि दुकान में लगा खिड़की के माध्यम से प्रवेश कर दुकान के अंदर रखे बीज को चोरो ने चोरी कर चम्पत हो गए।इस संदर्भ में
दाउदपुर थाना प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त चोरी के मामले में संचालक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।