कल्याणपुर में भूमि विवाद में मां-बेटी को चाकू मार जख्मी किया
[अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] जिले के कल्याणपुर में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद में एक मां-बेटी को चाकू मारकर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल में चल रही है।
इस सिलसिले में जख्मी महिला पूनम देवी ने पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि गांव के ही बच्चन साह, राजेंद्र साह, रवीन्द्र साह और नंदलाल साह समेत आठ लोग अचानक दरवाजे पर आ गए। पूर्व से चल रहे नाद-खूंटा के विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान चाकू मारकर मुझे और मेरी पुत्री रीना कुमारी को जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments