
मांझी के सरयू नदी के रामघाट समेत विभिन्न घाटों का भी डीएम ने किया निरीक्षण
मांझी(सारण)सारण डीएम राजेश मीणा व एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को मांझी सरयू नदी के रामघाट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, नाव की व्यवस्था समेत कई आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं सूचना केंद्र की व्यवस्था करने को भी कहा। ताकि छठ व्रतियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं डीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी छठ पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। मौके पर मौजूद बीडीओ नील कमल, सीओ धनंजय कुमार, मांझी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह समेत पूजा समिति के कई सदस्य व समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments