जमीनी विवाद को निपटाने गयी पुलिस पर हमला
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के टोटहा जगतपुर गांव में सोमवार की शाम जमीनी विवाद का निबटारा करने गयी स्थानीय थाने की पुलिस पर ग्रामीणों ने दौड़ा हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्थानीय पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार टोटहा जगतपुर गांव में चन्द्रमा राम एवं शोभी राम दो पटीदारों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था । इसी मामले की जांच करने गयी पुलिस ने चंद्रमा राम की पुत्री को हिरासत में ले लिया जिससे ग्रामीण उग्र हो गए एवं पुलिस दल पर हमला कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की एवं पुलिसवाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई ।इस संबंध में थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया एवं एसआई प्रमोद कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन दोनों पदाधिकारियों का मोबाइल रिसीव ही नही हुआ।




Recent Comments