अमनौर में मुखिया सहित अन्य पदो के 2467 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
अमनौर(सारण)।नाम वापसी के बाद अमनौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मुखिया सहित अन्य पदो के 2467 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे. बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि आठ नवम्बर को नाम वापसी के उपरांत 9 मुखिया पद से 22 पंचायत समिति सदस्य पद से 4, कचहरी सरपंच पद से 4, पंचायत सदस्य पद से 6 तथा पंच पद से 2 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस लिया है. अब मुखिया पद के लिए 182,, कचहरी सरपंच पद के लिए 123 ,पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 200, पंचायत सदस्य पद के लिए 1405 तथा पंच पद के लिए 557 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. जबकि 3 पंच पद का सीट रिक्त रहा है. सभी उम्मीदवारों को प्रतिक चिन्ह जारी कर दिया गया है. 8 दिसम्बर को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर लिया गया है,शान्ति पूर्ण रूप से नामांकन प्रक्रिया का कार्य सफल रहा. सभी 18 पंचायतों में सभी पदों के मतदान के लिए 270 बूथ बनाये गए है. सभी बूथों पर भौतिक सुविधाओ को बहाल करने का निर्देश दिया गया है. मालूम हो कि प्रखण्ड में तीन जिला परिषद सदस्य पद के साथ 18 मुखिया, 18 सरपंच,छब्बीस पंचायत समिति, 262 वार्ड सदस्य तथा 262 पंच सदस्य का पद है.




Recent Comments