खागा:भूमाफियों का हथियार बना अदालतों का एकपक्षीय स्टे
ए.के.केशकर (Edited by आज़ाद नेब)
फतेहपुर 9 मई। रामलीला कमेटी खागा की सार्वजनिक भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराने में बाधक बन रहे अदालतों के एकपक्षीय स्टे के बाबत कमेटी के मंत्री रामकृपाल त्यागी ने प्रमुख सचिव, एवं विधी मंत्रालय को एक पत्र जरिये डाक भेजकर यह मांग की है कि स्टे को हथियार की तरह इस्तेमाल करके भूमाफिया बहाल है जबकि कमजोर वर्ग परेशान हो रहा है। ऐसे में शासन टास्क फोर्स का गठन करके जिला एवं तहसील अदालतों के सहयोग से अवैध कब्जे के मामले जल्दी निस्तारित कराये ।




Recent Comments