चालक पर 25 सौ का जुर्माना
#परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : सारण जिले के सीमा पिंडरा गांव में एनएच 101 पर शनिवार को भगवानपुर हाट थाने के एसआइ रामनाथ प्रसाद एवं एएसआइ उमेश सिंह ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में पुलिस ने चार बाइक चालकों को पकड़ा। चारों बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया तथा 25 सौ रुपया जुर्माना स्वरूप वसूल कर बाइक को छोड़ दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने दी।




Recent Comments