मांझी के अभिनंदन समारोह में बोले सिग्रीवाल-यह मेरा नही आम जनता का अभिनंदन है

मांझी: यह मेरा नही आम जनता का अभिनंदन है। आपने देश के स्वाभिमान को ऊँचा किया है। देश का सर विश्व में ऊंचा करने का पूरा श्रेय आपका है। एक खुशहाल, मजबूत और अखण्ड राष्ट्र बनाने के लिए ही जनता ने नरेंद्र भाई मोदी को दुबारा प्रचण्ड बहुमत से प्रधानमंत्री पद सौंपा है। उक्त बातें महारजगंज से दुबारा सांसद बने जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मांझी में आयोजित अपने अभिनंदन-समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि मांझी एक नाम नही है बल्कि मांझी एक भाव है। मांझी अच्छे लोगों की नैया को हमेशा पार कराता है। यही मांझी का संस्कार रहा है। आपके विश्वास पर कभी भी अविश्वास का छींटा नही पड़ने दूँगा। आपको संकल्प करता हूँ कि समाज के हर तबके के लोगों का सम्मान होगा। आपने जो मुझे जिम्मेदारी दी है। मैं उनका सम्मान जी जान से करूँगा। सबका सम्मान सबका विकास के साथ इस चुनाव के बाद सबका विश्वास भी जुड़ गया है। विगत पाँच वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने बहुत सारे कार्य किये हैं। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि 2022 तक हर गरीब परिवार के पास अपना घर होगा। हमे उनके संकल्प को मजबूत करना है। हमे एनडीए के कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्र की सम्पूर्ण जनता पर गर्व है। सिग्रीवाल ने कहा कि हमारे क्षेत्र के हर प्रखण्ड में हर शनिवार को मेरा जनता दरबार लगेगा। समारोह को जनार्दन शास्त्री, उमेश तिवारी, केशव सिंह, हेम नारायण सिंह, रामायण तिवारी,डब्ल्यू सिंह ओमप्रकाश योगिया शारदानंद सिंह, मकेश्वर सिंह, विजय सिंह, हसनैन अंसारी, गुड्डू सिंह, मनोज पाण्डेय, डॉ. एस कुमार, लक्ष्मी ठाकुर, सुनैना शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मनोज प्रसाद व संचालन बबलू शर्मा ने किया।