पं. चंपारण के बलथर थाना के सरकटिया टोला भौरा निवासी शुब्बा गदी 50 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य दैनिक खोज खबर:- मोतिहारी केंद्रीय कारा गेट पर जांच के दौरान जेलकर्मी द्वारा जांच के दौरान 50 ग्राम चरस के साथ एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार ने बताया है कि पं. चंपारण के बलथर थाना के सरकटिया टोला भौरा निवासी शुब्बा गदी को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि शुब्बा अपने पुत्र अली इमाम से मिलने जेल गेट पर आया था। इसी दौरान उसकी तलाशी ली गई जिसमें व पकड़ा गया। इस मामले में कारा के हवलदार जयलाल महतो ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुब्बा का पुत्र अली भी ड्रग्स के कारोबार के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments