मधेपुरा:चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर से पदयात्रा निकाली गयी*

संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
प्रखंड प्रशासन चौसा के द्वारा आज चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर से पदयात्रा निकाली गयी उसके बाद प्रखण्ड कार्यालय परिसर में गांधी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नशा से दूर रहने के लिए आमलोगों को शपथ दिलायी गई।
पदयात्रियों का कारवां चौसा मुख्य मार्ग से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचा। फिर बाजार का भ्रमण किया गया और बच्चों ने अनपढ़ बनकर कभी ना रहना। नशा मुक्त भारत हो। पर्यावरण को स्वच्छ रखें जैसे नारे लगा  बाजार भ्रमण किया। दुर्गा मंदिर चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मिथिलेश बिहारी वर्मा ने निर्देश दिया कि आज महात्मा गाँधी का सत्याग्रह दिवस है । लिहाजा आज के दिन चौसा में मांस के लिए जानवर नहीं कटेगा। 

पदयात्रा में गांधी जी के रूप में महेश मोदी साथ चल रहे थे जो किसी आकर्षण से कम नहीं था।हर लोग देखने को आतुर थे।महात्मा गांधी चंपारण सत्यग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्कूली छात्र- छात्राओं ने विशेष प्रस्तुति कर पदयात्रा में शामिल होकर लोगों का मन मोह लिया। कुछ समय के लिए हुए पदयात्रा ने लोगों को आजादी की याद ताजा कर दिया।

पदयात्रा में अंचलाधिकारी अजय कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उप प्रमुख शशि कुमार दास, मुखिया सुनील यादव, सांसद प्रतिनिधि अभिनंदन मंडल, चंदेश्वरी साह , किस्मत अली , प्रधानाध्यापक धनेश्वर मंडल, समन्वयक पुरूषोत्तम कुमार, जवाहर चौधरी, संजय कुमार सुमन, भालचंद्र मंडल, आरिफ आलम , वीरेंद्र कुमार वीरू , प्राचार्य चंद्रशेखर सिंह सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति सहित महादेव लाल मध्य विद्यालय, चौसा और ब्रह्म डायमंड पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए ।

पदयात्रा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने किया।पदयात्रा के बाद प्रखण्ड कार्यालय चौसा परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई  और डा.अमित कुमार ने नशा ना करने का संकल्प कराया।मौके पर गांधी जी के याद में दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।

अरजपुर पश्चिमी पंचायत की मुखिया सरिता सुमन एवं पूर्वी पंचायत के  मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम कुमार  की अध्यक्षता में चंपारण सत्याग्रह के  जयंती केअवसर पर बापू महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्याअर्पण किया गया।पूरे पंचायत में पैदल यात्रा कर विभिन्न नारों के साथ पंचायत में भ्रमण किया।जिसमें पंचायत के  गणमान्य व्यक्ति से लेकर ग्रामीणों ने भी भाग लिया।