इसुआपुर में बिजली एई ने छापामारी कर चार को बिजली चोरी से जलाते पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा : बिजली पावर स्टेशन के एई देवेन्द्र राम ने जेई टीम के साथ छापामारी कर बिजली चोरी के कई मामले पकड़े I सभी मामले में एई ने प्राथमिकी दर्ज बिजली क्षति का आंकलन कर प्राथमिकी दर्ज की गई है I एई ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर श्यामकौड़िया रेलवे गुमटी के पास गोहा में बबन साह साह अपने नवनिर्मित घर पर पुराने घर से बिजली तार खीचकर बल्ब और मोटर चलाते पाया गया I मामले में आठ हजार पांच सौ रूपए का बिजली क्षति का आंकलन किया है I अमरदह में जगरनाथ साह अपने घरेलु परिसर में अपने भाई के तार में टोका फंसाकर बिजली जलाते पाया गया I जगरनाथ साह पर आठ हजार पांच सौ नब्बे रूपए की बजली क्षति का आंकलन किया गया है I शढवारा निवासी मनोज शर्मा को अपने लकड़ी दूकान में टोका फंसाकर बिजली जलाते पाया गया I मनोज शर्मा पर 22052 रूपए की बिजली क्षति की बात कही गई है I रामपुर अटौली में नवल किशोर शर्मा को लौवा स्थित अपने नवनिर्मित मकान में अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया I नवल किशोर शर्मा पर 22052 रूपए के बिजली की क्षति का आंकलन किया गया है I सभी मामले में विधुत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है I छापामारी टीम में जेई चंदशेखर कुमार, दीपक कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार सिंह, सतीश कुमार सहित अन्य शामिल थे I