मांगो के समर्थन में मढ़ौरा में डीलर हड़ताल पर
मढ़ौरा(सारण)। प्रदेश फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी पुरानी लंबित 8 सूत्री मांगो के समर्थन में मढ़ौरा प्रखंड के सभी डीलर सामूहिक हड़ताल पर चले गए है। इसकी जानकारी देते हुए डीलर एसोसिएशन के नेता रविन्द्र सिंह, शत्रुध्न राय और शंकर ओझा ने बताया कि डीलरों को सरकारी सेवक घोषित करने, मानदेय निर्धारित करने सहित अन्य कुल 8 लंबित मांगो के समर्थन में प्रदेश और जिला संघ के आह्वान पर मढ़ौरा के सभी डीलर 1 जनवरी से अनिश्चित कालीन सामूहिक हड़ताल पर है। इस बात की सूचना डीलर एसोसिएशन ने सम्बंधित वरीय अधिकारियों को दे दी है।




Recent Comments