दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला में 31 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन बेतिया में किया गया। “जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा, वह एक दिन दुनिया भी छोड़गा”, हमारा उद्देश्य सड़क दुघर्टना संख्या में कमी लाना है। सड़क सुरक्षा के नियमों जन-जन तक जागृति करना ही हमारा कर्तव्य है। उपर्युक्त बातें राजेश कुमार सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी ने 31वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही। श्री सिंह ने यह भी कहा कि 18 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति को वाहन चलाना गैर कानूनी है। इस रक्तदान शिविर में डीटीओ राजेश कुमार सिंह, कुन्दन भगत, मणी कुमार, महमूद अली, मेराजुद्दीन, राजेश कुमार जयसवाल, श्याम बाबू पटेल ने रक्तदान किया। इस अवसर पर एमभीआई सुनील कुमार सिंह, प्रधान सहायक संजय राव समेत सभी कर्मी मौजूद रहे।





Recent Comments