परसा(सारण) : इंटेल्स द्वारा आयोजित 10 दिवसीय महा कांटेस्ट समर 2 का दूसरे दिन आयोजित मैराथन दौड़ का उद्घाटन डॉ प्रो इंदु कुमारी निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उद्घाटन के उपरांत डॉ इंदु कुमारी ने कहा कि महा कांटेस्ट में खेल के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावण सुरक्षा योजना में सराहनीय सहयोग प्रदन कर रही है।कार्यक्रम में 5 हजार छात्र छात्रा शामिल होंगे।सभी छात्र छात्राओं को आयोजक द्वारा एक फलदार पौधा प्रदन कर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिये जाने की बाते कही।उन्होंने महा कॉन्टेस्ट में शामिल सभी सफल और असफल छात्र छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।निदेशक डॉ विदश्वकर्म शर्मा ने कहा कि महा कॉन्टेस्ट के दूसरे दिन चेस मेंहदी कैरम बोर्ड 5 किलो मीटर 16 सौ 8सौ 4 सौ तथा सौ मीटर की दौड़ प्रतोयोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे बिहार के सारण सिवान गोपालगंज आरा बैशाली हाजीपुर पटना आदि जिला से प्रतिभागी ने भाग लेने की बातें कही।जितेश कुमार पिंटू कुमार उपस्तिथ थे।