दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नगर पुलिस ने मीना बाजार अवंतिका चौक से चोरी की मोटरसाइकिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि वाहन चेकिंग वाहन जांच के क्रम में मीना बाजार अवंतिका चौक से जांच के लिए एक वाहन Hero Splendor Pro जिसका नंबर BR 22 R 6148 को रोका गया जांच के क्रम में पाया गया कि यह मोटरसाइकिल विगत 7 तारीख को बंधन बैंक से चोरी की गई थी. इस पर सवार दो व्यक्तियों क्रमशः वीरेंद्र कुमार यादव उम्र 19 वर्ष पिता बच्चा यादव साकिन बलुआ एवं कृष्ण कुमार उम्र 19 वर्ष पिता पति राज प्रसाद कुशवाहा साकिन विश्रामपुर .दोनों थाना योगापट्टी, जिला पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के क्रम में उन्होंने बताया कि शहर में हाल के दिनों में चोरी की गई मोटरसाइकिल में इनका भी हाथ है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.





Recent Comments