मंदिर से पूजा कर बाहर निकलते बाए जदयू प्रत्याशी कविता सिंह और दाएं उनके पति व हिन्दू वाहणी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह

महेंदार व सोहगरा पहुंच बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सीवान के NDA प्रत्याशी कविता ने शुभारंभ किया चुनावी अभियान

सीवान [ 24 मार्च ] सीवान संसदीय सीट से जदयू की घोषित प्रत्याशी दरौंदा की जदयू विधायक कविता सिंह ने रविवार को सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध मेंहदार मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपना चुनावी कैंपेन शुरू किया।
अपने पति के साथ बाबा महेंद्र नाथ धाम पहुंची कविता सिंह का हजारों की तादाद में जुटी समर्थकों और कार्यकर्त्ताओं की भीड़ ने फूल माला पहनाकर और जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं मेंहदार मंदिर में पूजा-अर्चना किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत करते होते हुए कविता सिंह ने अपनी टिकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर जदयू और एनडीए के तमाम नेताओं को धन्यवाद दिया। कविता सिंह ने कहा कि उन्होंने भगवान शंकर का आशीर्वाद लेकर शादी की थी, इसलिए सांसद का चुनाव लड़ने के लिए भी सबसे पहले भगवान भोलेनाथ के दरबार में पेेेश हुई हैं।
मीडिया के एक प्रश्न के उत्तर में जदयू प्रत्याशी कविता सिंह की कहां कि सीवान से एनडीए की जीत सुनिश्चित है।उनकी किसी से लड़ाई नहीं है।वहीं राजद उम्मीदवार हेेना शहाब के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजद और उसके प्रत्याशी का खेल खत्म हो चुका है। पिछले 10 सालों से वह लगातार एनडीए से हारती आ रही हैं जो कि उनके पति के कुकर्मो का परिणाम है। वहीं उन्होंने सीवान संसदीय सीट से निवर्तमान भाजपा सांसद ओम प्रकाश यादव के टिकट काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका टिकट नहीं कटा है बल्कि यह सीट भाजपा के बजाय जदयू के खाते में गई है। इसलिए जदयू ने कविता सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर, सीट भाजपा की रहती तो टिकट निश्चित तौर पर ओम प्रकाश यादव को ही मिलती। उन्होंने कहा कि भाजपा जदयू गठबंधन पूरी तरह से एक है और चुनाव में सभी एक साथ हैं, कहीं कोई मतभेद नहीं है।
गौरतलब हो कि रविवार को जदयू प्रत्याशी ने बाबा महेन्द्रनाथ, बाबा हंसनाथ व मैरवा के हरिराम ब्रह्म मंदिर में पूजा अर्चना कर के अपने चुनावी अभियान की शुरुआत किया ।

•••••••••••••
नवीन सिंह परमार
By- परमार मीडिया : सीवान