
मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में घायल की पटना के पीएमसीएच में इलाज के क्रम में हो गई मौत
तरैया : मामूली विवाद में पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में घायल की मौत पटना के पीएमसीएच में इलाज के क्रम में हो गई। मृतक का शव रविवार की संध्या डीह छपिया गाँव पहुँचा।परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घटना तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गाँव की है जहाँ एक गठ्ठर खड़ई के लिए दाब से काटकर पड़ोसियों ने अपने ही एक पड़ोसी को इस कदर घायल कर दिया कि उसकी मौत हो गई ।मृतक 48 वर्षीय वीरेन्द्र महतो है जो ईट भट्ठा पर मजदूर का कार्य करता था।मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि 16 मार्च की सुबह उसके पड़ोसी उसका एक बोझा खड़ई उठा रहे थे।तो उसके पति ने उठाने से मना किया इस पर चार-पाँच लोग मिलकर मेरे पति को लाठी डंडे से मारने लगे इसी बीच दाब(एक तेज हथियार) से मारकर घायल कर दिया गया।जिससे मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गये।गंभीर हालत में उन्हें मसरख पीएचसी पहुँचाया गया।जहाँ से सदर अस्पताल छपरा गये फिर वहाँ से पटना पीएमसीएच गये।जहाँ उनका उपचार चल रहा था।एक सप्ताह उपचार के बाद रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।




Recent Comments