इसुआपुर में मतगणना में पैक्स अध्यक्ष के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को दिया गया निर्वाचन प्रमाण पत्र
इसुआपुर(सारण) -इसुआपुर प्रखण्ड के पैक्स चुनाव के नतीजे घोषित हो गया।जिसमें मतदाताओं ने अधिकतर पुराने पैक्स अध्यक्षों के पक्ष में ही मतदान कर भरोसा जताया है ।केवल छपियां पैक्स के अध्यक्ष हरिकिशोर राय को हार का सामना करना पड़ा है ।उन्हें मणिकांत प्रसाद यादव ने 112 मतों से पराजित किया है ।वहीं निपनिया पंचायत के पूर्ब अध्यक्ष राजेश कुमार सिंहने अपने निकटतम उम्मीदवार राजेश्वर कुमार को427 मतों के अंतर से पराजित किया है ।लौवां पंचायत के राजेश कुमार राय ने अपने निकटतम उम्मीदवार राजकुमार राय को 343 मतों से पराजित किया ।रामपुर अटौली से अनिता देवी अपने निकटतम प्रत्याशी बिजय राय को184 मतों से शिकस्त दी हैं।जयथर पंचायत से लालबाबू राय ने राजेश राय को 70मतों से हराया है ।करवा पंचायत के जगदीश राय को अंजु देवी के हाथों कड़े मुकाबले में 5 वोटों के अंतर से हार मिली है ।डटरा पुरसौली के संजीव कुमार ने रामबिस्वास राय को 180 मतों से पराजित किया है ।रामचौरा पंचायत के अनिल सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी विजय कुमार सिंह को 212 मतों के अंतर से हराया ।सुंदर अगौथर पंचायत से नन्दकिशोर पांडे ने काशीनाथ पांडे को 154 मतों के अंतर से पराजित किया है ।वही इसुआपुर के पूर्ब अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा आतानगर से पूर्ब अध्यक्षा उर्मिला देवी निर्बिरोध निर्बाचीत घोषित की गई हैं ।




Recent Comments