बिजली बिल जमा करने के लियें रविवार 28 अक्टूबर को भी मढ़ौरा में खुले रहेंगे कार्यालय काउंटर

मढ़ौरा (सारण) : मढ़ौरा मेंं बिजली विभाग का कार्यालय काउंटर रविवार 28 अक्टूबर को भी बिजली बिल जमा के लिये खुला रहेगा। जिससे ग्राहकों को सुविधा ये होगी कि बिजली बिल बकाया रखने वाले ग्राहक अपना राशि सीधे कार्यालय काउंटर पर जमा कर सकेंगे। इसकी जानकारी देते हुये सहायक विधुत अभियंता देवेन्द्र कुमार राम नें बताया कि ग्राहकों के सुविधा का ख्याल रखते हुये रविवार 28 अक्टूबर को छुट्टी के दिन भी कार्यालय काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया हैं।कार्यालय काउंटर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक बिजली बिल जमा के लिये खुले रहेंगे।




Recent Comments