नगर परिषद मंगलवार को संवदेनशील
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान : शहर में जलनिकासी की समस्या उत्पन्न होने के बाद नगर परिषद मंगलवार को संवदेनशील हुई। मुख्य पथ सहित कई वार्डों की सड़क पर फैले गंदे पानी को सेक्शन मशीन से खींचकर साफ कराया गया। हालांकि नगर परिषद की इस पहल से मोहल्लेवासियों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उनका कहना है कि नप द्वारा जलजमाव का स्थाई निदान किया जाना चाहिए। क्योंकि कुछ दिनों बाद रास्ते में पुन: पानी जमा हो जाएगा और फिर पुरानी स्थिति उत्पन्न हो जाएगाी। नगरवासियों ने बताया कि मुहल्ले के घरों से निकलने वाला पानी नाला में गिरता है। लेकिन, नाले का निर्माण बेहतर नहीं होने से पानी फंसा रहता है।