राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग सख्त, सैकड़ो उपभोक्ताओं का काटा गया कनेक्शन

मढ़ौरा : स्थानीय शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ विभाग ने अभियान चलाकर लगभग दो सौ ग्राहकों के विधुत कनेक्शन काट दिया गया हैं .जिसकों लेकर सहायक कार्यपालक अभियंता देवेन्द्र कुमार राम ने बताया की मार्च महीनें में बकाया राजस्व वसूली को लेकर नॉर्थ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी सख्त निर्देश दिये हुये हैं.जिसके अनुपालन के लिए विभाग के कर्मचारियों ने बकायादारों से पहलें बिजली बिल जमा करने का अनुरोध किया जा रहा हैं.फिर भी विभाग के अपील को अनसुना करने वाले बिजली बिल बकाया रखने वाले ग्राहकों का कनेक्शन काटा जा रहा हैं.वहीं जिन-जिन ग्राहकों के विधुत कनेक्शन काट दिया गया हैं.वे मार्च महीनें में बकाया बिल जमा कर आर सी-डी सी नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ विभाग दंडात्मक कारवाई के लिए बाध्य होगी.




Recent Comments