चेन स्नैचर महिला को पकड़ लोगों ने पुलिस को सौंपा, चोरी के चार मंगलसूत्र बरामद
पानापुर(सारण):शुक्रवार को लगुनी मेले में चोरी कर रही महिला चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि महिला चोर औरतों के मंगलसूत्र चोरी कर रही थी। इसी दौरान महिला की हरकत पर पूजा करने आईं महिलाओं को शक हो गया। जब महिला एक औरत के गले से मंगलसूत्र खींच रही थी। तभी महिलाओं ने उसे चोरी के मंगलसूत्र के साथ दबोच लिया।इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर थाने लाई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी दिनेश गिरि की पत्नी ज्ञान्ति देवी को ग्रामीणों ने चार मंगलसूत्र के साथ पकड़ा था। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।




Recent Comments