बेतिया – गौनाहा:– *सड़क का मरम्मत नहीं होने से आवागमन बाधित*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखण्ड के सिट्ठी पंचायत अंतर्गत बखरी व जग्रऩाथपुर के बीच टूटी सड़क को दुरुस्त नहीं होने के कारण आवागमन पुरी तरह से बाधित हैं ।
टुटी सडक से जुझ रहें बखरी के वार्ड सदस्य शम्भू महतो ने बताया यह मार्ग बरसात के दिनों में टूट जाता है । इस वर्ष तो अगस्त माह के प्रलयकारी बाढ़ ने और ज्यादा सड़क को तहस नहस कर दिया है । किसी तरह पोल के सहारे लोगो के चलने लायक रास्ता बनाया गया है । वही चार पहिया वाहन दुसरे रास्ते चल कर गांव में आती है ।
वही ग्रामीण समाजसेवी शंकर महतो, बृज महतो, शौखी मांझी, रंजीत मांझी व चन्द्र महतो ने बताया कि इस तरह की समस्या प्रति वर्ष आती हैं । अगर टूटी जगह पर पुलिया का निर्माण हो जाता है तो समस्या का स्थायी निदान हो जाऐगा नहीं तो प्रति वर्ष यह समस्या जस की तस बनी रहेंगी ।
वही मुखिया यशोदा देवी ने बतायी कि उक्त जगह पर पुलिया निर्माण हेतु योजना बन चुकी हैं । शीध्र ही पुलिया का निर्माण कार्य शुरु कर दीया जाएगा । बता दें कि प्रति वर्ष यह मार्ग सड़क टूटने की वजह से पूरी बरसात बन्द रहता है किसी तरह गांव वाले बांस की चचरी व पोल के सहारे चलने के लिए मजबूर है ।




Recent Comments