दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मझौलिया थाना क्षेत्र के बरवा सेमराघाट पंचायत के धनकूटवा गांव में बने छठ के सिरसोप्ता को तोड़ने को लेकर काफी बवाल मचा हलाकि थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के पहुचने व सम ढहझाने के बाद छठ महापर्व मनाया गया।बताया जाता है कि मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्व द्वारा बने सिरसोप्ता को उखाड़ने व वहा पर की गयी सजावट को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया जैसे ही ग्रामीण वहा पहुचे और देखे बात आग की तरह फैल गयी एवं मामला विवाद तक जा पहुचा हलाकि सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुच कर अनहोनी को बचा लिया।थानाध्यक्ष नेN बताया।कि ऐसी घटना किसने कि है इसकी पता लगाया जा रहा है पता लगते ही उसे बख्शा नही जाएगा। इस मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सीईओ प्रवीण कुमार सिन्हा मुखिया अरविंद कुमार गिरी पूर्व मुखिया शौकत अली पैक्स अध्यक्ष तबरेज समीम सरपंच प्रमोद महतो दीनानाथ दुबे आदि लोग के सहयोग से मामला शांत हुआ तथा असामाजिक तत्वों को पता लगाने के लिए 15 दिन का मौका दिया गया.